आज 13 जनवरी को देश में लोहड़ी (Lohri 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। यह महज एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशी का उत्सव है। यह सर्दियों के अंत और एक नए कृषि चक्र की शुरुआत के साथ-साथ आशा, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। लोहड़ी के मौके पर ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक आज, मंगलवार को बंद रहेंगे?
