ग्राहकों को आसानी से होम लोन दिलाने वाली कंपनी Basic Home Loan ने फिस्कल ईयर 2025-2026 के लिए 30,000 करोड़ रुपए के लोन डिस्बर्समेंट का टारगेट रखा है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO अतुल मोंगा ने कहा कि कंपनी का मकसद आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपना कमिटमेंट दिखाना और हर किसी के घर खरीदने के सपने को साकार बनाना है। उन्होंने कहा कि 2024 कंपनी के लिए बेहतरीन साल रहा और इस दौरान एनुअल लोन डिस्बर्समेंट लगभग डबल हो गया।
