Get App

देश के इन राज्यों ने बढ़ा दिया है सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, दिवाली से पहले इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार और राजस्थान की सरकारों ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकारों ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 2:18 PM
देश के इन राज्यों ने बढ़ा दिया है सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, दिवाली से पहले इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार और राजस्थान की सरकारों ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है।

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार और राजस्थान की सरकारों ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकारों ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी मंजूर की थी। अब डीए का रेट 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन महीनों का एरियर भी मिलेगा। मार्च 2025 में सरकार ने 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे डीए 53% से बढ़कर 55% हुआ था। अब यह दूसरी बार बढ़ोतरी है।

राज्यों ने भी लागू किया फैसला

केंद्र के फैसले के तुरंत बाद बिहार और राजस्थान की सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की घोषणा की है।

बिहार सरकार: 3 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को 58% दर से डीए मिलेगा। यह भी 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें