Get App

BOBCARD-Etihad Credit Card हुआ लॉन्च! ट्रैवल करने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

BOBCARD–Etihad Credit Card ने मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। अगर आप विदेश ट्रैवल ज्यादा करते हैं तो आपको इस कार्ड से फायदा हो सकता है। BOBCARD लिमिटेड Bank of Baroda की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 6:45 PM
BOBCARD-Etihad Credit Card हुआ लॉन्च! ट्रैवल करने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा
BOBCARD–Etihad Credit Card ने मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

BOBCARD–Etihad Credit Card ने मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। अगर आप विदेश ट्रैवल ज्यादा करते हैं तो आपको इस कार्ड से फायदा हो सकता है। BOBCARD लिमिटेड Bank of Baroda की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। अब BOBCARD ने Etihad Airways के साथ मिलकर भारत में दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। ये कार्ड Mastercard नेटवर्क पर काम करेंगे और खास तौर पर इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

ये दो कार्ड हैं, BOBCARD Etihad Guest Premium Credit Card और BOBCARD Etihad Guest Credit Card। प्रीमियम कार्ड की सालाना फीस 5,000 रुपये है, जबकि एंट्री कार्ड 2,500 रुपये में मिलेगा। अच्छी बात यह है कि तय खर्च पूरा करने पर सालाना फीस माफ भी हो सकती है।

प्रीमियम कार्ड में क्या मिलेगा

प्रीमियम कार्ड यूजर्स को हर 100 रुपये खर्च पर ज्यादा रिवॉर्ड मिलेंगे। सामान्य और इंटरनेशनल खर्च पर 2 Etihad Guest Miles मिलेंगे। Etihad Airways की टिकट बुकिंग पर 6 Miles प्रति 100 मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें