Charlie Munger के निधन से दुनियाभर में इनवेस्टर्स मायूस हैं। वह खुद एक दिग्गज निवेशक थे। उनकी और वॉरेन बफे की दोस्ती मशहूर थी। Warren Buffett के साथ मिलकर उन्होंने इनवेस्टमेंट की कई थ्योरी दी थी। बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसीज पर वह भरोसा नहीं करते थे। बिटकॉइन के सबसे बड़े विरोधियों में उनका नाम शामिल था। उन्होंने Bitcoin को 'खराब और सभ्यता के हितों के खिलाफ बताया था।' इसकी वजह इसकी कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का अभाव है। उनकी सबसे बड़ी चिंता आपराधिक गतिविधियों में बिटकॉइन के इस्तेमाल से जुड़ी थी। वह मानते थे कि अपहरण और जबरन वसूली के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने अमेरिका में बिटकॉइन के इस्तेमाल पर रोक लगाने तक की मांग की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं ऐसी करेंसी को अच्छा नहीं मानता हूं जिसका इस्तेमाल अपहरण जैसी आर्थिक गतिविधियों में किया जा सकता है।
