Get App

कुछ घंटों में क्लीयर हो जाएगा चेक, अकाउंट में आ जाएगा पैसा, RBI बदल रहा है पूरा सिस्टम

Cheque Clearance Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियर होने का समय काफी कम हो जाएगा। अभी तक चेक को क्लियर होने में 2 से 3 दिन वर्किंग डे लग जाते थे, लेकिन नए सिस्टम में यह काम कुछ घंटों में हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 7:45 AM
कुछ घंटों में क्लीयर हो जाएगा चेक, अकाउंट में आ जाएगा पैसा, RBI बदल रहा है पूरा सिस्टम
Cheque Clearance Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।

Cheque Clearance Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियर होने का समय काफी कम हो जाएगा। अभी तक चेक को क्लियर होने में 2 से 3 दिन वर्किंग डे लग जाते थे, लेकिन नए सिस्टम में यह काम कुछ घंटों में हो जाएगा। 4 अक्टूबर से चेक क्लियरेंस की पुरानी परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। अब चेक पास होने में दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्या है नया सिस्टम?

अभी तक चेक क्लियरिंग बैच प्रोसेसिंग सिस्टम पर चलती थी। यानी, बैंक एक तय समय पर चेक भेजते है और फिर उसको प्रोसेस करके क्लियर किया जाता है। अब इसे बदलकर कॉन्टीन्यूअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट ऑन रियलाइजेशन मॉडल लाया जा रहा है। इसका मतलब है कि चेक दिनभर लगातार क्लियर होंगे, जिससे समय भी बच जाएगा।

कैसे होगा प्रोसेस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें