अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके पास PF अकाउंट भी जरूर ही होगा। पीएफ अकाउंट को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से मैनेज किया जाता है। EPFO की तरफ से हर एक पीएफ अकाउंट के लिए एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी किया जाता है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर किसी भी पीएफ अकाउंट के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसी के जरिए पीएफ अकाउंट को मैनेज किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसी दिक्कत आती है कि हम अपना अकाउंट नंबर भूल जाते हैं ऐसे में हमें घबराने की जरूरत नहीं है हम बड़ी आसानी से अपना यूएएन नंबर फिर से जान सकते हैं।
