Mera Pani Meri Virasat Yojana: देश के कई राज्यों में भू जल का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। यह सरकार, किसान और आम आदमी के लिए काफी चिंता का विषय है। इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। जिससे फसलों की पैदावार पर असर पड़ता है। हम सभी जानते हैं कि हरियाणा में सबसे ज्यादा धान की खेती होती है। धान की उपज के लिए सिंचाई की बेहतर व्यस्था होने बेहद जरूरी है। इसमें पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने धान की फसल को छोड़कर अन्य फसलों पर जोर दे रही है। धान की जगह अन्य फसल उगाने पर 7000 रुपये प्रति एकड़ देने का फैसला किया है।