PAN Aadhaar Link: आधार कार्ड की ही तरह पैन कार्ड भी अहम दस्तावेजों में से एक है। पैन कार्ड का इस्तेमाल तमाम वित्तीय लेनदेन और टैक्स से जुड़ी चीजों में होता है। यही वजह है कि देश में करोड़ों लोगों के पास पैन कार्ड है। खासतौर पर बिजनेस करने वाले और नौकरीपेशा लोगों के पास पैन कार्ड जरूर होता है। पैन कार्ड को आधार से लिंक करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोगों को लिंक कराना कोई जरूरी नहीं है। इस बारे में कुछ नियम भी बनाए गए हैं।
