PAN-Aadhaar Linking: पैन और आधार (PAN-Aadhaar) दोनों आज के समय बेहद अहम दस्तावेज हैं। इनके बिना कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैन (PAN) और आधार को लिंक (PAN-Aadhaar Link) करने की डेडलाइन 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है। अगर इस तारीख तक दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं किया गया तो 1 जुलाई को पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएंगे। आधार से पैन को लिंक कराने के लिए जुर्माने के तौर पर 1000 रुपये देना होगा। इस बीच पैन को आधार से लिंक करने के फॉर्म में एक बदलाव किया गया है।
