Ban on Onion Export: सरकार ने प्याज (Onion) की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्याज के एक्सपोर्ट पर अगले साल मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। यानी कि अब मार्च 2024 के आखिर तक प्याज को देश से बाहर नहीं भेजा जा सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि प्याज के निर्यात की नीति को 31 मार्च, 2024 तक मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है।
