अगर आप दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं और आपके ऊपर ट्रैफिक चालान बाकी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको महीनों तक कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही भारी जुर्माना भरना होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एक खास मौका देने जा रहे हैं, जहां आप अपने पुराने चालान और नोटिस आसानी से निपटा सकते हैं। यह मौका 13 सितंबर 2025 को आने वाला है, जब राजधानी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इस दिन बड़ी संख्या में वाहन मालिक पहुंचकर अपने चालान क्लियर कर सकेंगे।
