Demat Mutual Fund Account: अगर आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं, जो आपको लिए एक जरूरी खबर है। डीमैट और म्यूचुअल फंड जैसे किसी भी तरह के निवेश में नॉमिनी बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। ताकि, किसी भी तरह की इमरजेंसी के समय आपका निवेश सही व्यक्ति के पास जा सके। सेबी ने डीमैट अकाउंट होल्डर्स को 30 जून 2024 तक नॉमिनी फाइल करने की समय सीमा तय कर रखी है। आप 30 जून तक नॉमिनी बनाने का काम जरूर निपटा लें।
