निवेश की दुनिया में हर कोई मुनाफे की उम्मीद करता है, लेकिन शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड का सच यही है कि उतार-चढ़ाव हमेशा साथ चलते हैं। कभी तेजी तो कभी गिरावट और इसी सफर में कई बार निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। लेकिन यह घाटा हमेशा बुरा नहीं होता। टैक्स के नजरिए से देखें तो यही नुकसान आगे चलकर आपकी टैक्स प्लानिंग में मददगार साबित हो सकता है।
