Get App

ट्रंप के टैरिफ का शेयरों, डेट और गोल्ड में आपके निवेश पर कितना असर पड़ेगा?

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित दुनिया के 180 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इंडिया पर उन्होने 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। हालांकि, यह चीन पर 34 फीसदी टैरिफ से कम है, लेकिन इसका इंडियन कंपनियों पर असर पड़ना तय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 6:34 PM
ट्रंप के टैरिफ का शेयरों, डेट और गोल्ड में आपके निवेश पर कितना असर पड़ेगा?
अभी निवेशकों को निवेश करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें यह देखना होगा कि आगे रेसिप्रोकल टैरिफ का कितना असर पड़ने जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रोग्राम में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने भारत सहित दुनिया के 180 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इंडिया पर उन्होने 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। हालांकि, यह चीन पर 34 फीसदी टैरिफ से कम है, लेकिन इसका इंडियन कंपनियों पर असर पड़ना तय है। अगर कंपनियों के रेवेन्यू पर किसी तरह का असर पड़ता है तो उनके शेयरों पर भी इसका असर दिखेगा। रेसिप्रोकल टैरिफ का असर बॉन्ड्स मार्केट पर भी दिखा। उधर, गोल्ड की कीमतों में उछाल आया।

इंडियन कंपनियों के रेवेन्यू पर पड़ सकता है असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडिया पर 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) से इंडियन कंपनियों के प्रोडक्ट्स की मांग अमेरिकी मार्केट में घट सकती है। इसकी वजह यह है कि इंडियन प्रोडक्ट्स महंगे होने से अमेरिकी ग्राहकों की दिलचस्पी उन्हें खरीदने में घटेगी। एडललाइज के त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि अगर दूसरे एशियाई देशों से तुलना की जाए तो इंडियन प्रोडक्ट्स पर कम ड्यूटी लगेगी। इसका फायदा इंडियन प्रोडक्ट्स को हो सकता है। लेकिन, अगर महंगाई बढ़ने के चलते अमेरिका में कंजम्प्शन घटता है तो उसका असर इंडियन कंपनियों के बिजनेस पर पड़ना तय है।

निवेशकों को इंतजार करने के बाद ही नया निवेश करना चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें