प्राइवेट नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब छह महीने से कम जॉब करने पर भी ईपीएफ में जमा पूरा पैसा निकल जाएगा। इसके लिए एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने नियमों में बदलाव किया है। इसका फायदा प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मिलेगा। खासकर उन लोगों को मिलेगा, जो नौकरी बदलते रहते हैं। इसके लिए एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम (ईपीएस), 1995 के नियम में सरकार ने बदलाव किया है। सरकार ने इस बदलाव के बारे में 26 जून को जानकारी दी है। यह बदलाव क्या है, इसका फायदा किस तरह मिलेगा, किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
