EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बनाए रखने का फैसला किया है। यह दर पिछले साल की तरह ही रहेगी। केंद्रीय बोर्ड (CBT) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें इंश्योरेंस लाभों में सुधार भी शामिल हैं। इससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। खासकर, जॉब के पहले साल, नौकरी छोड़ने के बाद और दो नौकरियों के बीच गैप होने पर भी इंश्योरेंस कवर का फायदा मिलेगा। ये बदलाव प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।
