Get App

EPFO ने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की समयसीमा बढ़ाई, फिर एक्सपर्ट्स जल्द प्रोसेस पूरा करने की सलाह क्यों दे रहे हैं?

EPFO से ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की समयसीमा बढ़ाने की गुजारिश की गई थी। अब तक उसे 12 लाख एंप्लॉयीज के अप्लिकेशन मिले हैं। माना जा रहा है कि समयसीमा बढ़ने के बाद यह संख्या बढ़ेगी। लेकिन, अप्लाई करने का प्रोसेस काफी जटिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2023 पर 12:40 PM
EPFO ने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की समयसीमा बढ़ाई, फिर एक्सपर्ट्स जल्द प्रोसेस पूरा करने की सलाह क्यों दे रहे हैं?
ज्वाइंट अप्लिकेशन तो इस दिशा में पहला कदम है। अप्लिकेशन भरने के बाद EPFO उसकी जांच करेगा। वह हर डॉक्युमेंट की जांच करेगा। इसमें काफी समय लग सकता है।

EPFO ने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 26 जून तक इसके लिए अप्लाई किया जा सकता था। इससे पहले इसकी समयसीमा 3 मई थी। अगर आपने अब तक अप्लाई नहीं किया है तो इस बारे में पूरी तरह से सोचसमझ कर फैसला लेने के लिए आपको काफी समय मिल गया है। मनीकंट्रोल की प्रीति कुलकर्णी ने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने के इस मौके के बारे में PwC India के पूर्व नेशनल लीडर और इंडिपेंडेंट पर्सनल टैक्स एक्सपर्ट कुलदीप कुमार से बातचीत की। उनसे यह पूछा कि ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने का फैसला लेने में एंप्लॉयीज को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

EPFO को मिल चुके हैं 12 लाख अप्लिकेशन

EPFO से ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की समयसीमा बढ़ाने की गुजारिश की गई थी। अब तक उसे 12 लाख एंप्लॉयीज के अप्लिकेशन मिले हैं। माना जा रहा है कि समयसीमा बढ़ने के बाद यह संख्या बढ़ेगी। लेकिन, अप्लाई करने का प्रोसेस काफी जटिल है। इसलिए एप्लॉयीज के लिए इसे भरने का प्रोसेस जल्द शुरू कर देना चाहिए। इस बारे में एंप्लॉयीज को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? इसके जवाब में कुलदीप कुमार ने कहा कि ज्वाइंट अप्लिकेशन फाइल कर देने के बाद यह प्रोसेस खत्म नहीं हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें