कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर ही रखने की सिफारिश की है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 239वीं बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, श्रम एवं रोजगार सचिव वंदना गुरनानी और EPFO प्रमुख रमेश कृष्णमूर्ति भी शामिल रहे।
