त्योहारों का सीजन आ चुका है। इंडिया में त्योहारों के दौरान खासकर धनतेरस और दिवाली पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। गोल्ड की कीमतों में आई तेजी के बाद गोल्ड खरीदने का अट्रैक्शन और बढ़ गया है। इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स भी लोगों को अपना कुछ पैसा गोल्ड में लगाने की सलाह दे रहे हैं। आज गोल्ड में निवेश के कई डिजिटल ऑप्शन उपलब्ध हैं। इनवेस्टर्स अपनी सुविधा के हिसाब से फिजिकल या डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। मनीकंट्रोल आपको कुछ ऐसी बातें बता रहा है, जिनका ध्यान गोल्ड में निवेश के दौरान आपको रखना चाहिए।
