Get App

Gold Discount On Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने पर मिलेगा 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट, ये ज्वैलर्स दे रहे हैं ऑफर्स

Gold Discount On Akshaya Tritiya 2023: भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। गोल्ड इंपोर्ट का ज्यादतर इस्तेमाल इंडस्ट्री की ज्वैलरी डिमांड को पूरा करने में करते हैं। अप्रैल 2022-फरवरी 2023 के दौरान भारत में इसका आयात 31.8 बिलियन डॉलर था। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है और ये त्योहार भारत में इंडस्ट्री उद्योग के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2023 पर 2:14 PM
Gold Discount On Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने पर मिलेगा 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट, ये ज्वैलर्स दे रहे हैं ऑफर्स
Gold Discount On Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के लिए ज्वेलर्स भी सोने की कीमतों और उसके मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दे रहे हैं।

Gold Discount On Akshaya Tritiya 2023: भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। गोल्ड इंपोर्ट का ज्यादतर इस्तेमाल इंडस्ट्री की ज्वैलरी डिमांड को पूरा करने में करते हैं। अप्रैल 2022-फरवरी 2023 के दौरान भारत में इसका आयात 31.8 बिलियन डॉलर था। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है और ये त्योहार भारत में इंडस्ट्री उद्योग के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। अक्षय तृतीया के दिन आम लोग और इंडस्ट्री सोना खरीदने और संपत्ति में निवेश करने के लिए एक शुभ दिन मानते हैं। अक्षय तृतीया के लिए ज्वेलर्स भी सोने की कीमतों और उसके मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दे रहे हैं।

पीपी ज्वेलर दे रहा है छूट

पीपी ज्वेलर्स सभी सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। दिल्ली में आरके ज्वैलर्स 22 और 23 अप्रैल को सिर्फ 59,900 रुपये में 24 कैरेट सोना दे रहे हैं। अभी मार्केट में सोने की कीमत 61,000 रुपये के आसपास चल रही है। सभी डिस्काउंट मिलाकर ग्राहकों को अधिकतम 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। अक्षय तृतीया पर कई ज्वैलरी डायमंड ब्राइडल ज्वैलरी और कई अन्य गहने भी शोकेस करते हैं। राज डायमंड्स के प्रबंध निदेशक ईश्वर सुराणा ने कहा कि अक्षय तृतीया भारत में गहनों की खरीदारी करने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हाल के दिनों में बाजार में एक सकारात्मक भावना रही है और हमें उम्मीद है कि इस दिन ज्वैलरी की मांग बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें