Get App

Gold Jewellary: सोने के गहने निवेश के लिए सही नहीं? जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

Gold Jewellary: भारतीय परिवार आज भी सोने की ज्वैलरी को निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन मानते हैं। लेकिन कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एमडी संजीव प्रसाद की रिपोर्ट में आम लोगों के सोने की ज्वैलरी पर भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 5:25 PM
Gold Jewellary: सोने के गहने निवेश के लिए सही नहीं? जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट
Gold Jewellary: भारतीय परिवार आज भी सोने की ज्वैलरी को निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन मानते हैं।

Gold Jewellary: भारतीय परिवार आज भी सोने की ज्वैलरी को निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन मानते हैं। लेकिन कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एमडी संजीव प्रसाद की रिपोर्ट में आम लोगों के सोने की ज्वैलरी पर भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि अगर आप सोने के गहने, निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो यह सौदा नुकसान वाला साबित हो सकता है।

25–30% तक दाम बढ़ने पर ही होगा फायदा

रिपोर्ट के अनुसार गहनों पर लगने वाले मेकिंग चार्ज, डिजाइन चार्ज और कीमती पत्थरों की कीमत वजह से गहने असली सोने से काफी महंगे पड़ते हैं। इसलिए अगर आप सिर्फ निवेश के रूप में गहने खरीद रहे हैं, तो कम से कम 25–30% दाम बढ़ने के बाद ही आपकी लागत निकलती है।

यानी अभी जो गहना 1 लाख का खरीदा है, उसे बेचकर फायदा तभी होगा जब सोने का रेट करीब 1,25,000 से भी ऊपर हो जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें