Get App

सोने के दाम 1.25 लाख रुपये के नीचे आए, आखिर क्यों घट रही हैं गोल्ड की कीमतें, जानिये 5 कारण

Gold Price Falls: सोमवार को सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,000 रुपये के नीचे चली गई है। फिलहाल 10 ग्राम सोना 1,24,480 रुपये पर और 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये पर ट्रेड हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 4:11 PM
सोने के दाम 1.25 लाख रुपये के नीचे आए, आखिर क्यों घट रही हैं गोल्ड की कीमतें, जानिये 5 कारण
Gold Price Falls: सोमवार को सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गई।

Gold Price Falls: सोमवार को सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,000 रुपये के नीचे चली गई है। फिलहाल 10 ग्राम सोना 1,24,480 रुपये पर और 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है और 1,54,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। आखिर सोने-चांदी में बीते 10 दिनों में बड़ी गिरावट क्यों आई है।

आखिर क्यों आई गिरावट

1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना गिरा

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 1.3% गिरकर $4,059.22 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिका में दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 1.6% गिरकर $4,072.40 पर ट्रेड हुए। यह दाम 20 अक्टूबर को बने रिकॉर्ड हाई $4,381.21 प्रति औंस से करीब 5% नीचे हैं। उस समय दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सोने में तेजी आई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें