Gold Price in Dubai: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण दुबई में सोने की कीमतें लंदन के मुकाबले कम हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार उड़ानों में रुकावट और अनिश्चितता की वजह से दुबई के बाजार में ज्यादा सोना उपलब्ध है, जबकि डिमांड कमजोर बनी हुई है। ऐसे में वहां सोना कुछ डिस्काउंट पर बिक रहा है।
