Gold Price Today: सोने के भाव में तेजी का दौर जारी है। 24कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम 550 रुपये तक बढ़ा है। सोने का औसत भाव 80,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,700 रुपये के ऊपर है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी से ऐसा लग रहा है कि सोना अपने पिछले पीक को जल्द पा लेगा। सोना साल 2024 में 82,000 रुपये के ऊपर चला गया था। अब देखना होगा कि सोना जल्द अपने पुराने पीक तक कब तक पहुंचेगा।
