Get App

Gold Price Today: 80,000 रुपये के करीब गोल्ड, लगातार महंगा हो रहा है सोना, चेक करें दाम

Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में फेस्टिवल और आने वाले शादी के सीजन के लिए सोने की मांग बढने लगी है। ज्वैलर्स के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 8:05 AM
Gold Price Today: 80,000 रुपये के करीब गोल्ड, लगातार महंगा हो रहा है सोना, चेक करें दाम
Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं।

Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में फेस्टिवल और आने वाले शादी के सीजन के लिए सोने की मांग बढने लगी है। ज्वैलर्स के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि दिवाली से पहले ही ये 80,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगा।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत भी बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी की कीमत जल्द 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगी। आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले 200 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें