Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आज दिल्ली में सोने के भाव में बदलाव नहीं आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, इंदौर में आज गोल्ड सस्ता हुआ है। लगातार 9 दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, स्थानीय बाजारों में सोमवार को चांदी में तीन दिन की जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले बंद भाव में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
