देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर शानदार तेजी दर्ज की गई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7960 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7300 रुपये तक महंगा हुआ है। आज 23 अगस्त को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 163240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 163090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,600.91 डॉलर प्रति औंस पर है।
