Get App

Gold Price Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 27 फरवरी की सुबह फिसला; अब कितना रह गया रेट?

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों के लिए अपना लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:28 AM
Gold Price Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 27 फरवरी की सुबह फिसला; अब कितना रह गया रेट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 27 फरवरी की सुबह इसमें गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में कमजोरी और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में सोना फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें