Get App

Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, चांदी का भाव भी फिसला; क्या है नया रेट?

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 1500 रुपये बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी में भी 13 मार्च की सुबह गिरावट है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 7:45 AM
Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, चांदी का भाव भी फिसला; क्या है नया रेट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर है।

पश्चिम एशिया संकट बढ़ने और वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी के बीच देश में सोने की कीमत में गिरावट आई है। 13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में कीमत 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और महंगाई को लेकर चिंता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें