Get App

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: अमेरिकी बॉन्ड की हाई यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी लौट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.39 डॉलर प्रति औंस पर है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 22, 2026 पर 7:19 AM
Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,534.54 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी जारी है। 22 मई की सुबह सभी प्रमुख शहरों में सोने का भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 160240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिकी बॉन्ड की हाई यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,534.54 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें