Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट है। 16 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।
