Gold Rate Today: नए सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट है। 23 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 159270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1400 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है।
