Get App

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट के तनाव से सोना उछला, सेफ एसेट के तौर पर डिमांड बढ़ी; क्या है नया रेट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष और बढ़ा तो सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा होना तय है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 7:38 AM
Gold Price Today: मिडिल ईस्ट के तनाव से सोना उछला, सेफ एसेट के तौर पर डिमांड बढ़ी; क्या है नया रेट
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सोने की कीमत में तेजी आई है। 2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के आधा दर्जन से ज्यादा देशों पर भी हमले किए हैं। इजराइल के हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। संघर्ष और बढ़ा तो सोने और चांदी की चमक और बढ़नी तय है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 158810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें