देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन गिरावट आई है। 11 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 152490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1640 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1500 रुपये तक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।
