Get App

Gold Price Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने में आई तेजी, चांदी पड़ी फीकी; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है। बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142790 रुपये प्रति 10 ग्राम है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:27 AM
Gold Price Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने में आई तेजी, चांदी पड़ी फीकी; चेक करें नए रेट
वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने के भाव में तेजी है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 157750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें