Gold Rate Today: सोने की कीमत में शनिवार, 28 फरवरी की सुबह गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।
