Get App

Gold Price Today: सोने की तेजी पर ब्रेक; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹146240 पर आया 22 कैरेट; चांदी भी गिरी

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ—साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 23, 2026 पर 8:08 AM
Gold Price Today: सोने की तेजी पर ब्रेक; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹146240 पर आया 22 कैरेट; चांदी भी गिरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में आ रही तेजी थम गई है। 23 मई की सुबह इसमें गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 159480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है।

अमेरिका-ईरान बातचीत को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के रुकने को लेकर क्या समाधान निकलता है, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर क्या सहमति बनती है, इस पर कारोबारियों की नजर है। भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में बदलावों का असर भी सोने की कीमत पर पड़ रहा है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें