देश में सोने की कीमत में गिरावट थम गई है। 30 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 157650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में कीमत में मजबूती, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी सीजन में अच्छी मांग रहने की उम्मीदों से घरेलू बाजार में सोने को बल मिला। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,530.72 डॉलर प्रति औंस पर है।
