Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1740 सस्ता, चांदी में ₹15000 की गिरावट; अभी क्या है कीमत

Gold Price Today: शुक्रवार, 24 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये गिर गई। चांदी की कीमत 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 7:44 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1740 सस्ता, चांदी में ₹15000 की गिरावट; अभी क्या है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1740 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1600 रुपये नीचे आया है। आज 26 अप्रैल को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 154040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें