Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2860 महंगा, चांदी में ₹5000 का इजाफा; अभी ये है कीमत

Gold Price Today: शुक्रवार, 3 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। चांदी की कीमत भी 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 7:35 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2860 महंगा, चांदी में ₹5000 का इजाफा; अभी ये है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2860 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2600 रुपये बढ़ा है। आज 5 अप्रैल को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 3 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें