Get App

Gold Price Today: सोना हरे निशान में लौटा, चांदी में भी गिरावट थमी; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 158990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत वर्तमान में 145750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट का रेट 158890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 11:55 AM
Gold Price Today: सोना हरे निशान में लौटा, चांदी में भी गिरावट थमी; चेक करें लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में चल रही गिरावट थम गई है। सोमवार, 9 फरवरी को दिन में सोना हरे निशान में लौट आया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 158500 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई तक गया है। वहीं चांदी ने लगभग 5 प्रतिशत तक बढ़त के साथ 264885 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई देखा है।

गोल्ड को लेकर आउटलुक की बात करें तो जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें