Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1640 तक महंगा, चांदी में ₹10000 का इजाफा; अभी क्या है कीमत

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 10, 2026 पर 7:49 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1640 तक महंगा, चांदी में ₹10000 का इजाफा; अभी क्या है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना वीकली बेसिस पर महंगा हुआ है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1640 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1500 रुपये तक चढ़ा है। आज 10 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 8 मई को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें