देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2130 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1950 रुपये तक महंगा हुआ है। आज 24 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है।
