Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2020 तक सस्ता, अब ये है नई कीमत

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट की कीमत 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 31, 2026 पर 7:53 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2020 तक सस्ता, अब ये है नई कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,556.84 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2020 रुपये तक ​टूटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1850 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 31 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 29 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,556.84 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस वक्त अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसी खबर है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को 60 दिन के लिए बढ़ाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को दोबारा खोलने पर अस्थायी समझौता तैयार हो गया है। इसे अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी नहीं मिली है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें