Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी जारी है। यह और महंगा हो गया है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1000 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की खरीदारी जारी रहने से सोने में बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर है।
