देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 4 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 156360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में भाव 156210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण भारत में भी कीमत गिरी है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर है।
