26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर देश में सोने की कीमत में तेजी है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 146830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।
