Gold Rate Today In India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग ने अनिश्चितता बढ़ाई है और इसके चलते निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। ऐसे में हल्की-फुल्की मुनाफावसूली के चलते जैसे ही भाव नीचे आ रहे हैं, निचले स्तर पर खरीदारी से यह फिर ऊपर भाग रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं।
