Gold-Silver Price Down Budget Day: बजट से ठीक पहले सोने और चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड और सिल्वर दोनों  9-9 फीसदी फिसले

Gold-Silver Price Down Budget Day: एक्सपर्ट्स का कहना है कि 30 जनवरी को सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। फिर 1 फरवरी यानी रविवार को भी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स खुलने पर दोनों कीमतों मेटल्स में बड़ा दबाव देखने को मिला। इससे निवेशकों में डर का माहौल है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
1 फरवरी को कमोडिटी मार्केट खुला है, क्योंकि यूनियन बजट दिन में 11 बजे पेश होने वाला है।

Gold-Silver Price Down Budget Day: गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का सिलसिला 1 फरवरी को भी जारी रहा। सुबह में गोल्ड और सिल्वर हल्की कमजोरी के साथ खुले, लेकिन बाद में दबाब बढ़ गया। इसके बाद दोनों में लोअर सर्किट लग गया। 9:32 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (फरवरी डिलीवरी) 9 फीसदी गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स 9 फीसदी गिरकर (मार्च डिलीवरी) 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। 1 फरवरी को कमोडिटी मार्केट खुला है, क्योंकि यूनियन बजट दिन में 11 बजे पेश होने वाला है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 30 जनवरी को Gold और Silver में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। फिर 1 फरवरी यानी रविवार को भी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स खुलने पर दोनों कीमतों मेटल्स में बड़ा दबाव देखने को मिला। इससे निवेशकों में डर का माहौल है। इससे पहले 1980 में एक दिन में सिल्वर में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

चॉइस वेल्थ के सीईओ निकुंज सर्राफ ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर पड़ रहा है। हालांकि, उनका मानना है कि सोने और चांदी में गिरावट कोई रहस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को एमसीएक्स में कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाने के बाद प्रॉफिट बुकिंग की उम्मीद की जा रही थी।


यह भी पढ़ें: Budget 2026 Live

उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया है। यह माना जा रहा है कि अमेरिका में मॉनेटरी पॉलिसी सख्त हो सकती है। इससे अमेरिकी डॉलर में मजबूती आ रही है। इसका असर मेटल्स की कीमतों पर पड़ रहा है।" उन्होंने निवेशकों को घबराहट में बिकवाली नहीं करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।